फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की भिड़त में चार पीएसी जवान जख्मी

Sat, 09 Apr 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Self
विज्ञापन
जवानों को ड्यूटी पर छोड़ने जा रहा पीएसी का वाहन शनिवार को पुलिस लाइन गेट के सामने टीका एक्सप्रेस से टकरा गया। इसमें चार जवानों को चोट आई। जिन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले जाया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे बहराइच रेफर कर दिया गया है। घटना में टीका एक्सप्रेस के चालक को भी चोट आई।
विज्ञापन


रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा से पीएसी के जवानों को ड्यूटी पर छोड़ने जा रहा पीएसी का वाहन शनिवार को जैसे ही पुलिस लाइन गेट स्थित भिनगा बहराइच फोरलेन पहुंचा तभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंगहा से भिनगा आ रही टीका एक्सप्रेस से टकरा गया।

इसमें पीएसी के जवान गयासुद्दीन अंसारी, हरेंद्र यादव, रामनेवास व अजुल हक अंसारी सहित टीका एक्सप्रेस के चालक को चोट आई। इस दौरान दोनों ही वाहन के सीसे टूट गए। सूचना पर पहुंची भिनगा कस्बा चौकी पुलिस ने टीका एक्सप्रेस को कब्जे में लेकर घायल जवानों सहित चालक को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां गयासुद्दीन की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक रामयतन वरुण बताते हैं कि दुर्घटना में शामिल वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। जबकि चालक सहित घायल सभी जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें