फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा के जन्म का घर-घर उल्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रंग-बिरंगी झिलमिलाती रोशनी के बीच सजी झांकियां व नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल लाल की... सरीखे जयकारों के बीच भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। बुधवार रात 12 बजते ही श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजने लगे। भजन, कीर्तन व आरती से मंदिरों व घरों में श्रद्धालु अभिभूत दिखे। श्रीकृष्ण का जन्म होते ही पूरा वातावरण जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर गांवों तक लोग कृष्ण भक्ति में लीन रहे। जन्माष्टमी की पूर्व संध्या से ही ठाकुरद्वारे व श्रीकृष्ण के मंदिर रंग-बिरंगी झालरों से सज गए थे। भक्तों ने घरों में राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी अपने-अपने अंदाज में सजाई।
कोरोना काल के कारण इस बार जिले में जन्माष्टमी पर सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हुआ। सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले महोत्सव को इस बार स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

भक्तों ने पूजा-अर्चना कर लोगों को प्रसाद बांटकर पर्व मनाया। इस बार लोगों ने अपने-अपने घरों में झांकी सजाकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। पुलिस लाइन के मंदिर में एसपी विपिन मिश्र ने पहुंचकर प्रसाद चढ़ाया। श्रद्धा भाव अर्पित करने के लिए भक्तों ने व्रत रखा।
इसके अलावा कैसरगंज, जरवलरोड, महसी, हरदी, बौंडी, नानपारा, रूपईडीहा, मटेरा, रिसिया, पयागपुर, विशेश्वरगंज समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। जिले के थानों में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।
भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। भक्तों ने अपने-अपने घरों की छतों व सड़क पर कान्हा का जन्म होने पर आतिशबाजी करके खुशियां मनाईं। लोगों ने एक-दूसरे को प्रसाद भी बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें