फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में किया जल सत्याग्रह

Mon, 26 Sep 2016 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महिला कर्मी आंदोलित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य कर्मियों के सामान वेतन व अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सरयू नदी में गोलवाघाट स्थित तट पर जल सत्याग्रह किया। इसके पूर्व सभी ने कलेक्ट्रेट से सरयू तट तक जुलूस निकाला। आंदोलित महिला कर्मियों ने कहा कि मांगें नहीं माने जाने तक आंदोेलन जारी रखने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोमवार सुबह कलेक्ट्रेट के धरना स्थल पर एकत्र हुईं। दो घंटे धरना-प्रदर्शन के बाद जुलूस निकाला। जिलाध्यक्ष सुनीता आर्या की अगुवाई में जुलूस किसान पीजी कॉलेज होते हुए गोलवाघाट स्थित सरयू तट पर पहुंचा। दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सरयू नदी के जल में खड़े होकर सत्याग्रह व नारेबाजी की।

पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यकर्ता किसी के बहकावे में आने वाली नहीं हैं। सरकार के आश्वासन व कमेटी के निर्णय का इंतजार नहीं होगा। 10 वर्षों से सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है। अब कोई समझौता नहीं होगा। सत्याग्रह स्थल पर निर्णय लिया कि मंगलवार सुबह सभी कार्यकर्ता लखनऊ कूचकर विधानसभा का घेराव करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें