फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम चौथी के लिए जुटने लगे जायरीन

Fri, 09 Jun 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
दरगाह पर जुटे जायरीन
विज्ञापन
सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर आयोजित जेठ मेले की अंतिम चौथी रविवार को है। इसके लिए जायरीन की भीड़ फिर जुटने लगी है। विभिन्न जनपदों के जायरीन जत्थों में चित्तौरा झील के तट पर पहुंच रहे हैं। वहां से गाजी की शान में कसीदे पढ़ते हुए जायरीन दरगाह शरीफ में हाजिरी लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर जेठ मेले की अंतिम चौथी रविवार को है। इसके लिए दरगाह प्रबंध समिति ने व्यवस्था चौकस कर ली हैं। जायरीन भी चौथी में शामिल होने के लिए दस्तक देने लगे हैं।

गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, बस्ती, आजमगढ़, बिहार के सीवान, पटना, रांची, दिल्ली, राजस्थान, जयपुर से भी जायरीन का रेला बहराइच पहुंचने लगा है। चित्तौरा झील के तट पर जायरीन डेरा डाले हुए हैं। यहां पर परंपरागत तरीके से स्नान व पूजा-अर्चना कर जायरीन हठीले होते हुए गाजी की दरगाह पर पहुंचकर हाजिरी लगा रहे हैं।
विज्ञापन


गाजी की शान में कसीदे पढ़ते हुए जायरीन निशान और चादर लेकर भी मजार शरीफ पर पहुंच रहे हैं। मेला परिसर में भीड़ फिर बढ़ने लगी है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष शमशाद अहमद ने बताया कि अंतिम चौथी के लिए बिजली, पानी की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गईं हैं। साफ-सफाई के लिए सफाईकर्मी चौबीस घंटे निगरानी कर रहे हैं। 

दरगाह मेले में स्थानीय मेलार्थियों की भीड़ शुक्रवार को भी उमड़ती रही। मेला परिसर में स्थित चीनी मिट्टी, कांच के बर्तन, रेडीमेड कपड़े, लाठी आदि की खरीदारी जमकर हुई। महिला मेलार्थियों ने ढोल व चूड़ियां खरीदीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें