फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: देर शाम आंधी के साथ हुई बारिश

Mon, 12 May 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में रविवार की शाम को हो रही बारिश के बाद गुजरते वाहन।
विज्ञापन
बहराइच। दिन भर आग बरसाने वाली तपिश और देर शाम आंधी के साथ बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। मौसम के इस बदले रुख से हर कोई प्रकृति के मिजाज की चर्चा कर रहा है।
विज्ञापन

तराई में पिछले कुछ दिनों से तपिश बढ़ती जा रही है। शाम होने पर टुकड़ों में बादल ने हाजिरी दी तो लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। देर शाम पौने आठ बजे अचानक तेज हवाएं चलने लगी तो लोगों ने सोचा कि अब बादल उड़ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तेज हवाओं के बीच बारिश भी तेज हो गई। बारिश से पारा में खासी गिरावट आई।
आंधी इतनी तेज थी कि अनहोनी से लोगों को बचाने के लिए बिजली विभाग ने आपूर्ति ठप कर दी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जेठ माह में तपिश तो रहेगी लेकिन हवाओं का रुख मौसम का मिजाज बदल भी सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें