फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जन्म के तुरंत बाद शिशु को स्तनपान कराना जरूरी

विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कॉलेज में लैक्टेशन मैनेजमेंट प्रशिक्षण में जानकारी देते चिकित्सक।
विज्ञापन
बहराइच। महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय में बुधवार को फैसिलिटी बेस्ड लैक्टेशन मैनेजमेंट पर एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। प्राचार्य डॉ. संजय खत्री के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर, एसएनसीयू और कंगारू मदर केयर से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। मास्टर ट्रेनर डॉ. असद अली ने नवजात शिशुओं को जन्म के तुरंत बाद स्तनपान कराने को आवश्यक बताया और इसकी आधुनिक तकनीक की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने मातृ दुग्ध प्रबंधन और माताओं को उचित परामर्श देने के व्यावहारिक तरीके बताए। डॉ. असद अली ने समय पर स्तनपान को नवजात के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने कहा कि यह प्रशिक्षण स्वास्थ्यकर्मियों का ज्ञान और कौशल बढ़ाएगा। इससे नवजात शिशुओं की मृत्यु दर कम होगी और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनेंगी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके वर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें