फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गांव के वोटर नगरपालिका के भी मतदाता, उठा मुद्दा

विज्ञापन
पयागपुर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम व एसपी।
विज्ञापन
बहराइच/पयागपुर। साहब, सितंबर 2025 में पूरा बिजली बिल जमा कर दिया था, अब विभाग वाले 98 हजार रुपये का बकाया बता रहे हैं...। सर, हमारे गांव के 12 से ज्यादा लोगों के नाम ग्राम पंचायत के साथ नगर पालिका परिषद बहराइच की मतदाता सूची में भी दर्ज हैं...। सोमवार को पयागपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ये शिकायतें जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के सामने पहुंचीं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को बुलाकर पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत अरकापुर निवासी जगतराम ने बताया कि उन्होंने सितंबर 2025 में अपने घरेलू बिजली कनेक्शन का पूरा बिल जमा कर दिया था। इसके बावजूद जून 2026 में बिजली विभाग ने उन्हें 98 हजार रुपये बकाया दर्शाते हुए नया बिल थमा दिया। डीएम ने एसडीओ सुनील कुशवाहा को बिल की जांच कर संशोधन कराने के निर्देश दिए।

इसी तरह ग्राम पंचायत खजुरी निवासी चंद्रवीर सिंह ने शिकायत की कि गांव के 12 से अधिक लोगों के नाम ग्राम पंचायत की मतदाता सूची के साथ-साथ नगर पालिका परिषद बहराइच की मतदाता सूची में भी दर्ज हैं। डीएम ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन


लोधेजोत गांव निवासी संतोष तिवारी ने आरोप लगाया कि गांव के एक अपात्र व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया। जांच में अपात्र पाए जाने के बाद धनराशि की वसूली के आदेश भी जारी हुए, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी रहीं। सभी के निस्तारण के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में डीएम ने बच्चों का अन्नप्राशन और पात्र गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी कराई। इस मौके पर एसडीएम अश्वनी पांडेय, तहसीलदार अंबिका चौधरी, क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी, थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


अन्य तहसीलों में भी निस्तारित हुए मामले

तहसील पयागपुर में प्राप्त 104 प्रार्थनापत्रों में से सात का निस्तारण मौके पर किया गया। तहसील कैसरगंज में 96 में से छह, तहसील सदर बहराइच में 34 में से तीन, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 25 में से दो, नानपारा में 53 में से सात, व महसी में 48 में से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। कैसरगंज में समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम अमित कुमार ने की। वहीं, अन्य तहसीलों में संबंधित एसडीएम ने जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें