फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो शॉपिंग सेंटरों पर छापा, एक में मिली एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री

विज्ञापन
निरीक्षण करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। 
विज्ञापन
बहराइच। उपभोक्ता की शिकायत पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शहर शहर के दो शॉपिंग सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान अनियमितता मिलने पर दोनों प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग से एक उपभोक्ता ने पांच जुलाई को शिकायत कर बताया था कि उसने ब्लिंकइंट से ब्रेड मंगाई थी। तीन जुलाई को एक्सपायर हो चुकी ब्रेड की आपूर्ति कर दी गई।शिकायत पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सिविल लाइंस स्थित ब्लिंकइट शॉपिंग सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री सहित कई अनियमितताएं मिलीं। टीम ने पाया कि खाद्य सामग्रियों को डिटर्जेंट जैसी वस्तुओं के साथ एक ही कैरी बैग में पैक कर ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा था। साथ ही नॉट फॉर सेल सामान रखने की अलग व्यवस्था भी नहीं थी।

इसके बाद अधिकारियों ने रिलायंस जियो मार्ट का भी निरीक्षण किया, जहां खाद्य और अखाद्य सामग्री को एक साथ पैक कर डिलीवरी किए जाने की खामी मिली। दोनों प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए गए हैं। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय अमर सिंह वर्मा ने बताया कि ब्लिंकइट स्टोर का लाइसेंस गुरुग्राम निवासी दीपक अहलुवालिया के नाम पर है। निरीक्षण में एक्सपायर्ड सामान की बिक्री समेत कई अनियमितताएं मिलने पर लाइसेंसधारी और स्टोर प्रबंधक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें