फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पीपा पुल पर धंसी लोहे की चादर, जाम में फंसे रहे वाहन

Sat, 16 May 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
घाघराघाट ​स्थित सरयू नदी पर बने पीपा पुल की चादर धंसने के बाद लगा जाम।      -संवाद
विज्ञापन
जरवलरोड। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर संजय सेतु के मरम्मत कार्य के चलते बनाए गए अस्थायी पीपा पुल की बदहाल स्थिति राहगीरों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। बृहस्पतिवार देर रात पुल पर बिछी लोहे की चादर खिसकने और धंसने से लंबा जाम लग गया। जाम में छोटे-बड़े वाहन लगभग डेढ़ घंटे तक फंसे रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



संजय सेतु पर मरम्मत कार्य चलने के कारण मुख्य पुल से आवागमन पूरी तरह बंद है। इसके विकल्प के रूप में तैयार किए गए अस्थायी पीपा पुल से वाहनों का आवागमन कराया जा रहा है, लेकिन अब उसकी स्थिति चिंता का विषय बन गई है।

पुल पर बिछाई गई लोहे की चादरों को जोड़ने वाले नट-बोल्ट बार-बार ढीले हो जाते हैं, जिससे चादरें अपनी जगह से खिसक जाती हैं। हल्की बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती है और पुल पर जाम लगना आम बात हो गई है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार देर रात भारी वाहनों के दबाव के कारण लोहे की चादरों का जोड़ उखड़ गया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की नियमित निगरानी और समय पर मरम्मत न होने से हादसे का खतरा लगातार बढ़ रहा है।


चौकी प्रभारी घाघराघाट दिनेश कुशवाहा ने बताया कि लोहे की चादर सरकने के कारण कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी थी। उन्होंने कहा कि पुल पूरी तरह सुरक्षित है, कर्मचारी निगरानी में लगे हैं। समय-समय पर मरम्मत कर स्थिति सामान्य कर दी जाती है।



-

महादेवा महोत्सव से बढ़ा दबाव

अभियंता संजय कुमार ने बताया कि बाराबंकी में चल रहे महादेवा महोत्सव के चलते इस मार्ग पर वाहनों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो गई है। अतिरिक्त दबाव पड़ने से पीपा पुल में बार-बार खराबी आ रही है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें