फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हादसे में महिला की मौत, पति व दो मासूम घायल

Sat, 16 May 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
अनीता।   (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बहराइच। हुजूरपुर इलाके में बृहस्पतिवार देर शाम रानीपुर मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप से साइकिल सवार परिवार को टक्कर लग गई। हादसे में पति-पत्नी समेत दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रामगांव की ग्राम पंचायत मदनजोत के रायपुर निवासी राजेश (30) पत्नी अनीता (22), तीन वर्षीय बेटे गणेश और चार वर्षीय बेटी राजनंदनी के साथ साइकिल से रानीपुर स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। बताया जा रहा है कि हराजपुर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर लग गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने अनीता को मृत घोषित कर दिया। राजेश और दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें