फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 237 स्वयं सहायता समूहों को प्रदान की गई निवेश निधि

Tue, 24 Dec 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बहराइच के विकास भवन में सुसाशन सप्ताह पर कार्यक्रम को संबोधित करते सीडीओ। 
विज्ञापन
बहराइच। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित हो रहे सुशासन सप्ताह 2024-प्रशासन गांव की ओर अभियान के अन्तर्गत सोमवार को एक कार्यशाला हुई। सीडीओ मुकेश चंद्र की अध्यक्षता में विकास भवन में आयोजित कार्यशाला में उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रस्तुत की गई डॉक्यूमेंट्री से हमें यह सीखने को मिलता है कि कैसे नवाचार और प्रभावी रणनीतियों के माध्यम से जिले ने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

सभागार में प्रदर्शित की गई डॉक्यूमेंट्री में ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल पहल और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में किए गए सराहनीय कार्यों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व चाबी व स्वच्छ शौचालय योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। वहीं, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित 237 स्वयं सहायता समूहों को 3.55 करोड़ 50 हजार व 67 स्वयं सहायता समूहों को 20 लाख रुपये फंड के रूप में वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें