फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो मामले में विवेचनाधिकारी सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विवेचना में धारा व आरोपियों के नाम को निकालने के लिए धन उगाही करने की बात का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने एसआई को सस्पेंड कर दिया। वीडियो कुशीनगर जिले से जुड़ा है। यह वीडियो लगभग डेढ़ साल पुराना बताया जा रहा है। सस्पेंड के बाद विभागीय जांच शुरू हो गई है। एसपी के इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

रिसिया थाने में तैनात रहे एसआई सर्वदेव सिंह का कुशीनगर जिले में एक वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में एसआई किसी विवेचना के बारे में बात कर रहे हैं और उसमें धारा के साथ आरोपियों के नाम को निकालने को लेकर धन उगाही कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा और जानकारी बहराइच एसपी केशव चौधरी को हुई।
मामले की जानकारी मिलते ही एसपी ने तत्काल एसआई को सस्पेंड कर दिया। बताया जाता है कि वायरल वीडियो लगभग डेढ़ साल पुराना है। लगभग एक साल से सस्पेंड हुए एसआई की तैनाती रिसिया थाने में ही रही। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी ने बताया कि नियमों के खिलाफ काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें