फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर, साढ़े तीन किलो ब्राउन शुगर बरामद

Sat, 18 Oct 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 तस्कर के पास से पकड़ी गई कार। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शुक्रवार को नानपारा क्षेत्र से एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से साढ़े तीन किलो ब्राउन शुगर बरामद हुई है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 3.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन



एसटीएफ लखनऊ को सूचना मिली थी कि एक तस्कर लखनऊ से ब्राउन शुगर खरीदकर बहराइच होते हुए नेपाल की ओर जाने वाला है। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ लखनऊ दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम शुक्रवार सुबह बहराइच पहुंची। टीम ने सीओ सिटी पंकज सिंह व कोतवाली देहात पुलिस के साथ मिलकर नानपारा-बहराइच मार्ग के बाईपास क्षेत्र में घेराबंदी की।
विज्ञापन



घेराबंदी के दौरान बरुआ मोड़ तिराहे पर लखनऊ की ओर से आ रही कार को रोककर तलाशी ली गई। कार चला रहे मोहल्ला कहारनटोला, नानपारा निवासी सोनू अहमद के पास से 3.5 किलो ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन, 750 रुपये नकद व एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू मिला।


सीओ सिटी ने बताया कि मामले में कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पूछताछ के लिए एसटीएफ टीम लखनऊ ले गई है। एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर अंतरराज्यीय गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।



100 किलो ब्राउन शुगर कर चुका है सप्लाई

पूछताछ में तस्कर सोनू अहमद ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने एसटीएफ को बताया कि वह लखनऊ के खदरा इलाके की बड़ी पकड़िया निवासी बादाम नामक महिला से ब्राउन शुगर खरीदता था। इसके बाद वह माल को बहराइच और नेपाल सीमा क्षेत्रों में थोक में सप्लाई करता था। सोनू ने यह भी स्वीकार किया कि वह पिछले एक वर्ष से इस अवैध धंधे में सक्रिय है और अब तक करीब 100 किलो ब्राउन शुगर की सप्लाई कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें