फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नानपारा–मैलानी ट्रैक के सर्वे के लिए 3.58 करोड़ स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रेल मंत्रालय ने नानपारा-मैलानी ब्रॉडगेज रेल लाइन सर्वे के लिए 3.58 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। इससे बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और शाहजहांपुर जैसे जिलों की रेल कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा और तराई क्षेत्र के पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन



सर्वे का काम उत्तर पूर्व रेलवे द्वारा कराया जाएगा। यह लाइन जंगल क्षेत्र से बाहर होकर निकलेगी और इसकी लंबाई लगभग 120 किलोमीटर होगी। नई ब्रॉडगेज लाइन बनने के बाद बहराइच का सीधा संपर्क लखनऊ, दिल्ली, बरेली जैसे बड़े शहरों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी स्थापित होगा। इससे माल-ढुलाई और यात्रियों की सुविधा दोनों में सुधार होगा।


अभी तक नानपारा से मैलानी तक की मीटर गेज लाइन को ब्रॉडगेज में बदलने की योजना थी, लेकिन वन विभाग से एनओसी न मिलने के कारण पूर्वोत्तर रेलवे ने इसे हेरिटेज रेल संचालन के लिए सहेजने का फैसला लिया है। इस निर्णय के बाद अब यह लाइन हेरिटेज ट्रेन रूट के रूप में विकसित की जाएगी, जिससे पर्यटक जंगल और वन्यजीवों के बीच यात्रा का आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन



तराई क्षेत्र के विकास का शुरू होगा नया अध्याय

बहराइच सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड की पहल पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह स्वीकृति दी है। सांसद ने बताया कि सर्वे कार्य के लिए 3.58 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। यह परियोजना न केवल बहराइच बल्कि पूरे तराई क्षेत्र के लिए विकास का नया अध्याय खोलेगी।


रेलवे प्रशासन ने शुरू की तैयारियां
सांसद ने बताया कि रेलवे प्रशासन से जो वार्ता हुई है उसके अनुसार, सर्वे पूरा होने के बाद भू-मापन और सर्वे के बाद पर्यावरणीय अनुमति और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें