फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदेशकों को गृह ब्लॉकों में तैनात किया जाए

विज्ञापन
नानपारा में कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपते अनुदेशक। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। अनुदेशक शिक्षक संघ की ओर से जिले में तैनात अनुदेशकों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। संघ के सदस्यों ने मांगों पर कार्रवाई करते हुए समस्या के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

अनुदेशक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव की अगुवाई में विकास खंड बलहा के ग्राम केशवापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सहकारिता मुकुट बिहारी वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि महज सात हजार रुपये मानदेय में अनुदेशक कार्य कर रहे हैं। लेकिन उनको गृह ब्लॉक से 40 से 100 किलोमीटर की दूरी पर तैनाती दे दी गई है। जबकि गृह ब्लॉकों के विद्यालयों में पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि उच्च न्यायालय लखनऊ और इलाहाबाद में अनुदेशकों को 17 हजार रुपये मानदेय देने का आदेश दिया गया है, जिसे भी अभी तक लागू नहीं किया गया है। ऐसे में सभी अनुदेशकों को पूर्णकालिक कर्मचारी का दर्जा देते हुए 17 हजार रुपये मानदेय और गृह ब्लॉक में तैनाती प्रदान की जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान कृपानर सिंह, अमित झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें