फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: लापरवाही में इंस्पेक्टर व दो दरोगा लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने एक निरीक्षक व दो दरोगाओं को मंगलवार को लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने तीन निरीक्षकों समेत 16 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है।
विज्ञापन


एसपी ने नवाबगंज थाने में तैनात निरीक्षक अपराध अशोक कुमार वर्मा, रामगांव थाने की हाईवे पुलिस चौकी प्रभारी अयोध्या सिंह तथा सुजौली थाने के कारीकोट पुलिस चौकी प्रभारी रामसुधार यादव को विवेचनाओं में शिथिलता बरतने पर लाइन हाजिर किया है। वहीं, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक मुकेश कुमार मिश्रा को थाना नवाबगंज में निरीक्षक अपराध के पद पर तैनात किया है। इसी प्रकार पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक सुरेश चंद्र राव को सम्मन सेल एवं ई-सम्मन सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। विशेश्वरगंज थाने में तैनात दरोगा अभय कुमार पांडेय को देहात कोतवाली की टिकोरा मोड़ पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। मोतीपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक रोहित कुमार वर्मा को इसी थाने की रायबोझा पुलिस चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात दरोगा अमित प्रताप सिंह को मोतीपुर थाने की दौलतपुर पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। रानीपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक चंद्र सेन को देहात कोतवाली की रायपुर राजा पुलिस चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात दरोगा अरविंद कुमार राय को रिसिया थाने की कटिलिया पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें