फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ के निरीक्षण में सीएचसी में मिली गंदगी, लगाई फाटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। गोंडा में मीटिंग में शामिल होने के बाद देर शाम सीएमओ विशेश्वरगंज सीएचसी पहुंच गए। यहां उन्होंने पोलियो अभियान, उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी मिलने पर सीएमओ ने कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह शुक्रवार देर शाम सीएचसी विशेश्वरगंज पहुंच गए। उन्होंने केंद्र का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
क्षेत्र में चल रहे पल्स पोलियो अभियान के बारे में अधीक्षक डॉ. रणजीत सिंह से वार्ता की। साथ ही अस्पताल आने वाले कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में सभी कर्मचारी समय से पहुंचें, इसका विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

जो कर्मचारी समय से अस्पताल न पहुंचे, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के बाद सीएमओ जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर उदय प्रताप सिंह, हकीम खान, बीपीएम ममता मिश्रा, फार्मासिस्ट श्याम जी शुक्ल समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें