फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कैैरातीपुरवा गांव निवासी एक ग्रामीण अपने मासूम का इलाज कराने रायबोझा गांव में झोलाछाप के यहां आया। यहां पर शुक्रवार को इलाज के दौरान मासूम के मुंह और नाक से ब्लड आ गया। कुछ देेर बाद ही मासूम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिवारीजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर थाना अंतर्गत कैरातीपुरवा गांव निवासी कृष्णा (ढाई माह) की तबियत कई दिनों से खराब चल रही थी। इस पर ग्रामीणों की जानकारी पर पतीराम अपने पुत्र का इलाज कराने जिले के रायबोझा स्टेशन के निकट स्थित झोलाछाप के यहां आया। शुक्रवार को झोलाछाप ने मासूम का निमोनिया व बुखार की शिकायत कहते हुए इलाज शुरू किया। पतीराम ने बताया कि झोलाछाप चिकित्सक ने इलाज शुरू करने से पहले ही 10 हजार रुपये जमा करा लिए। इसके बाद न जाने कौन सा इलाज शुरू की, जिससे बेटे की कुछ देर बाद ही मौत हो गई।
पिता का कहना है कि इलाज के दौरान ही कृष्णा के मुंह व नाक से खून आने लगा। कुछ देर बाद ही मासूम की मौत हो गई। इस पर परिवार के लोग बिलखने लगे। परिवारीजनों ने झोलाछाप पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। सूचना पाकर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित ने सीएमओ को भी प्रार्थना पत्र दिया है। इस मामले में सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह का कहना है कि प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच के बाद झोलाछाप के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें