यूपी के बहराइच में शनिवार की सुबह घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे को आवारा कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते के काटने से बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद परिवार के लोग बच्चे को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना हरदी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर की है। गांव निवासी रजनीश रावत का पुत्र शिवांश रावत (3) वर्ष घर के बाहर खेल रहा था। इसी समय आवारा कुत्ते ने शिवांश को काट लिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद परिवार के लोगों ने दौड़कर कुत्ते को भगाया।
हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर
घरवाले आनन-फानन शिवांश को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां से उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। डॉक्टर शिवम मिश्रा ने बताया कि एक बच्चा आया था। उसे कुत्ते ने काटा था। उसका प्राथमिक इलाज किया गया है। लेकिन, उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।