फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में मासूम की मौत, छह घायल

Tue, 07 Apr 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मटेरा में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त एसयूवी।     -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। जिले में रविवार देर रात और सोमवार को हुए सड़क हादसों में एक मासूम की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसों का मुख्य कारण तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी माना जा रहा है।
विज्ञापन



लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर यादवपुरी के पास रविवार देर शाम बाराबंकी से नानपारा जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रिजवान, उनकी पत्नी और पांच वर्षीय पुत्र अयान गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मासूम अयान को मृत घोषित कर दिया। रिजवान ने हेलमेट नहीं लगाया था।

थाना प्रभारी संजीव चौहान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग के आधार पर वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

मटेरा क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब पांच बजे बहराइच की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने नानपारा की तरफ से आ रही एसयूवी को टक्कर मार दी। हादसे में एसयूवी सवार और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन घायलों को लेकर निजी चिकित्सालय चले गए। उनकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन



उधर, मरौचा बाजार में रविवार देर रात बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सब्जी लदे ई रिक्शा पर पलट गया। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सब्जी विक्रेता सत्तार ने बताया कि उनकी करीब 15 हजार रुपये की सब्जियां ट्रक के नीचे दबकर नष्ट हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।


वहीं, सासापारा निवासी जुल्फेकार सोमवार सुबह बाइक से खेत जा रहे थे। सासापारा चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से उन्हें टक्कर लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।


उधर, पयागपुर निवासी छह वर्षीय अंश तिवारी सोमवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रहा था। बहराइच-पयागपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अंश के पिता राधेश्याम के अनुसार दुर्घटना में उसे गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें