फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Fri, 10 Jan 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रावस्ती। थानों में गठित शक्ति मोबाइल, एंटी रोमियो टीम की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान टीम ने चौपाल लगाकर महिलाओं को विभिन्न जानकारियां दीं।
बृहस्पतिवार को टीम ने हरदत्त नगर गिरंट के साईं पुरवा, उल्लहवा, बदला चौराहा, कटरा के चक्र भंडार व मल्हीपुर के सत्तीजोर सहित कई अन्य स्थानों पर चौपाल लगाई। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के बारे जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही शक्ति दीदी की ओर से बाल यौन हिंसा, बाल यौन शोषण के बारे में जानकारी दिया। साथ ही उन्हें सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, विज्ञान, खेल आदि क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने-अपने क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने व कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उपनिरीक्षक महिमा सिंह, महिला आरक्षी सरिता जायसवाल, शांति शुक्ला, पूजा तिवारी, प्रिया मिश्रा, शालू यादव, मीरा, सरिता देवी, कोमल तिवारी व अंजना दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें