श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर बाजार स्थित राम जानकी मंदिर से रविवार रात श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण की प्राचीन मूर्तियां चोरी हो गई थीं। पुजारी विजय दुबे ने भिनगा कोतवाली में केस दर्ज कराया था।मंदिर के संरक्षक शिवकुमार गुप्ता के मुताबिक मंदिर का निर्माण करीब 80 वर्ष पूर्व उनके नाना ने कराया था। ऐसे में यह मूर्तियां कीमती धातु की हो सकती हैं। घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। प्रभारी निरीक्षक भिनगा भानु प्रताप सिंह का कहना है कि जांच चल रही है। जल्द पुलिस चोरों तक पहुंच जाएगी।