फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News : नेपाल में चुनाव के मद्देनजर आज से तीन दिन बंद रहेगी भारत-नेपाल सीमा

Fri, 18 Nov 2022 10:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच

सार

नेपाल में चुनाव को लेकर 18, 19 व 20 नवंबर को सीमा बंद रहेगी। बंदी के दौरान केवल आवश्यक सेवा पेट्रोलियम पदार्थ, एंबुलेंस व मरीजों को आने-जाने की सुविधा पूर्व की तरह दोनों देशों की तरफ से प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में 20 नवंबर को प्रतिनिधि तथा प्रदेश सभा सदस्य के लिए होने वाले चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा तीन दिनों के लिए बंद रहेगी। नेपाल में आयोजित चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए यह फैसला लिया गया है। सीमा से जुड़े थाना क्षेत्रों में गश्त तेज कर दी गई है।

विज्ञापन


भारत- नेपाल की खुली सीमा है। नेपाल में 20 नवंबर को प्रतिनिधि व प्रदेश सभा सदस्य के लिए चुनाव होगा। खुली सीमा होने के कारण दोनों देशों में होने वाले चुनाव को अराजक तत्वों द्वारा प्रभावित करने की आशंका बनी रहती है। चुनाव के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या न उत्पन्न हो, इसके लिए बीते दिनों नेपाल में भारतीय सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर तीन दिन सीमा बंद करने का निर्णय लिया गया है।

नेपाल में चुनाव को लेकर 18, 19 व 20 नवंबर को सीमा बंद रहेगी। बंदी के दौरान केवल आवश्यक सेवा पेट्रोलियम पदार्थ, एंबुलेंस व मरीजों को आने-जाने की सुविधा पूर्व की तरह दोनों देशों की तरफ से प्रदान की जाएगी। एसपी केशव चौधरी ने बताया कि सीमा से सटे सभी थानाध्यक्षों को गश्त बढ़ाने के साथ अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें