फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से सील हो जाएगी भारत-नेपाल सीमा

Fri, 03 May 2019 11:23 PM IST
Praveen Singh Amarujala Bureau/Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के मौके पर देश विरोधी तत्वों पर अंकुश लगाने और मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए चार मई से भारत- नेपाल सीमा पर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा। दोनो देशों के सुरक्षा कर्मी संयुक्त पेट्रोलिंग करेंगे। जाली नोट और असलहों की तस्करी पर विशेष नजर रखी जाएगी। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के तहत जिले में पांचवें चरण में छह मई को मतदान है। ऐसे में नेपाल की संवेदनशील सीमा पर सघन चौकसी जरूरी है। एसएसबी 42वीं वाहिनी के उप कमांडेंट शैलेष कुमार ने कहा कि चुनाव में देश विरोधी तत्व नेपाल से जाली भारतीय मुद्रा और असलहों के कारोबार को भी बढ़ा सकते हैं। साथ ही मतदान में भी व्यवधान उत्पन्न कर सकते हें।

ऐसे में दोनों देशों के अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर पूर्व में बैठक कर कार्ययोजना तैयार की थी। उसी के तहत भारत नेपाल की खुली सीमा को मतदान के 48 घंटे पहले चार मई शाम छह बजे से सील कर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। साथ ही 23 मई के दिन सुबह से मतगणना समाप्त होने तक संयुक्त पेट्रोलिंग की भी कार्ययोजना पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीमा के पगडंडी वाले रास्तों में पिकेटिंग गश्त 24 घंटे करने की योजना तैयार की गई। साथ ही जंगल से सटे इलाकों में वन कर्मियों के साथ गश्त की जाएगी। नेपाल से जाली भारतीय मुद्रा और मादक द्रव्यों की तस्करी पर भी नजर रखी जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें