मेडिसिन विभाग के बाहर लगी मरीज व तीमारदरों की भीड़।
- फोटो : मेडिसिन विभाग के बाहर लगी मरीज व तीमारदरों की भीड़।
बहराइच। तराई में बदलते मौसम के मिजाज का असर अब लोगों की सेहत पर साफ नजर आने लगा है। इसके चलते मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। सोमवार को सुबह 11:30 बजे तक करीब 1680 मरीजों का इलाज किया जा चुका था, जबकि इसके बाद भी मरीजों का आना लगातार जारी रहा।
रविवार को अवकाश के बाद सोमवार सुबह ओपीडी खुलते ही मरीजों की लंबी लाइन लग गई। डॉक्टरों के कक्ष भर गए, जिससे गेट और बरामदों में भी लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई मरीज बिना इलाज कराए ही वापस लौट गए। पर्चा काउंटर और दवा वितरण काउंटर पर भी भारी भीड़ रही। जल्दी नंबर आने को लेकर कई बार लोगों के बीच बहस भी हुई।
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एमएमएम त्रिपाठी ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर जांच भी कराई जा रही है।
आपीडी में भीड़ से मरीज हुए परेशान
मेडिसिन विभाग में भीड़ अधिक होने के कारण जैतापुर की शांति देवी ने बताया कि दो घंटे से इंतजार कर रही हैं, लेकिन अभी नंबर नहीं आया। वहीं कल्पीपारा के निजामुद्दीन ने कहा कि ज्यादा समय लगने के कारण उन्हें वापस जाना पड़ रहा है।