फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये लेकर बनाई गलत मेडिकल रिपोर्ट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में तैनात रेडियोलॉजिस्ट और चिकित्सक पर एक महिला ने रुपये लेकर गलत रिपोर्ट बनाने की शिकायत की थी। एसपी के आदेश पर कोतवाली नगर में चिकित्सक, रेडियोलॉजिस्ट समेत चार लोगों के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत पैरा बंजरिया गांव निवासी नंदलाल पुत्र शिवभगवान और कमलेश पुत्र हरीशचंद्र ने पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें दोनों का कहना है कि 13 मई को गांव निवासी ठाकुर प्रसाद आदि से कहासुनी हो गई थी, जिसमें थाने में पीड़ितों ने मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ितों का कहना है कि पेशबंदी के लिए ठाकुर प्रसाद की पत्नी मालती देवी ने भी एनसीआर दर्ज करा दी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में 14 मई को एमएलसी नंबर 1195 पर एक्सरे विभाग में तैनात एक्सरे टेक्नीशियन बीएस परिहार, डॉ. किशन कुमार ने एक्सरे किया, जिसमें चोट निल दिखाई गई, लेकिन पीड़ितों को परेशान करने की नियत से मेडिकल कर्मियों को रुपये दिए, जिस पर 14 मई को ही एमएलसी नंबर 1195 पर ही चिकित्सक व एक्सरे टेक्नीशियन ने कंधे में लीनियर फ्रेक्चर दिखा दिया, जिससे पीड़ितों को नुकसान हुआ।
एसपी ने कोतवाली नगर पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए। कोतवाल रमेश कुमार ने बताया कि एक्सरे टेक्नीशियन बीएस परिहार, डॉ. किशन कुमार, ठाकुर प्रसाद और मालती देवी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें