फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में 28 लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई जांच रिपोर्ट में 28 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें कुछ मरीजों को होम आइसोलेट कराया गया है तो कुछ लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिपोर्ट जारी की गई, जिसमेें 28 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. एनबी जायसवाल ने बताया कि झाला गांव निवासी युवक जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला है। उसे होम आइसोलेट करा दिया गया है। इसके अलावा नवाबगंज, मिहींपुरवा, महसी, तेजवापुर में एक-एक संक्रमित निकले हैं। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि जिनमें लक्षण कम दिखे हैं, उन्हें होम आइसोलेट करा दिया गया है, जबकि जिनमें कोरोना के लक्षण दिखे हैं। उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि रिस्पांस टीम की ओर से होम आइसोलेट मरीजों को दवा व काढ़ा उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें