फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सामुदायिक उत्सव भवन का लोकार्पण

Mon, 02 Feb 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 अहिरौरा में सामुदायिक उत्सव भवन का लोकार्पण करतीं सदर विधायक।  -संवाद
विज्ञापन
धरसवां। विकास खंड चित्तौरा की ग्राम पंचायत अहिरौरा में निर्मित उत्सव भवन का रविवार को एमएलसी व सदर विधायक ने फीता काटकर लोकार्पण किया। यह भवन मुख्यमंत्री पुरस्कार, पंचम राज्य वित्त व मनरेगा के तहत 30.34 लाख की धनराशि से निर्मित हुआ है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत अहिरौरा में मुख्यमंत्री पुरस्कार, पंचम राज्य वित्त व मनरेगा के तहत 30.34 लाख रुपये से उत्सव भवन का निर्माण कराया गया है। रविवार को एमएलसी पदमसेन चौधरी व सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने ग्राम पंचायत पहुंचकर नवनिर्मित भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया।

इस मौके पर क्षेत्र के ग्राम प्रधान श्याम कुमार चौधरी बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के भवन की अधिक आवश्यकता थी। स्थानीय लोगों ने इस भवन के निर्माण की मांग की थी। मुख्यमंत्री पुरस्कार मिलने के बाद ग्रामसभा की बैठक में भवन के निर्माण का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन


रविवार से भवन को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। ग्राम प्रधान ने बताया कि अब गांव में होने वैवाहिक व अन्य समारोह के आयोजन में लोगों को काफी सहूलियत होगी।

कार्यक्रम के दौरान गांव निवासी रामकुमार चौधरी ने अपनी बेटी के विवाह के लिए 24-25 फरवरी के लिए भवन की पहली बुकिंग कराई। इस दौरान उन्होंने बतौर एडवांस पांच हजार की राशि जमा कर रसीद प्राप्त की।

ग्राम प्रधान ने बताया कि एडवांस के तौर पर प्राप्त धनराशि को ग्राम पंचायत के ओएसआर खाते में जमा करा दिया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर ग्राम प्रधान ने एमएलसी व सदर विधायक का आभार जताकर स्वागत किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत सदस्य, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता समेत काफी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें