फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गाजे-बाजे के साथ देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू

Sat, 04 Oct 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 चरदा में विसर्जन के लिए देवी प्रतिमा ले जाते श्रद्धालु। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। शारदीय नवरात्र के समापन के बाद बृहस्पतिवार से ही गाजेबाजे के साथ देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया। घाटों पर अश्रुपूरित नेत्रों से देवी मां विदा की गईं। शुक्रवार को भी दोपहर बाद से ही प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया जो निरंतर जारी है।
विज्ञापन


कैसरगंज के पीपल वाली गली, नई सब्जी मंडी, चकपिहानी, जमालुद्दीन, डढैलारेवली, आगापुर व वैरीमहेशपुर के पंडालों से प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली गई। इसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, कौशलेंद्र चौधरी, सुबेद वर्मा, अखिलेश सिंह, हिमांशु सिंह, विनोद सिंह, पवन सिंह सहित हजारों श्रद्धालु शामिल रहे।

मिहींपुरवा, नानपारा, रूपईडीहा समेत करीब 400 स्थानों पर स्थापित देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में प्रतिमा का विसर्जन करने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन


हुजूरपुर में भी बृहस्पतिवार को गाजेबाजे के साथ देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हुआ। शुक्रवार को बसंतपुर, त्रिकोलिया, भैंसहा, खानपुर, देवनपुर, बरुही, भंगहा व बौंवा आदि स्थानों पर स्थापित प्रतिमाएं भंगहा घाट पर विसर्जित की गई। विसर्जन यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल रहे।

चरदा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगापुर में शुक्रवार को देवी प्रतिमाओं का विसर्जन हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में किया गया। पूजा समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, गंगापुर में ठाकुर राजू सिंह, शिवकुमार पांडेय, जोखनलाल वर्मा, बाबा परशुराम दास आदि श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन-अर्चन के बाद विसर्जन यात्रा निकाली।

यात्रा की अगुवाई रुपईडीहा मंडल महामंत्री भाजपा योगेश चंद्र पांडेय, नीलांबुज पांडेय, शिवकुमार पांडेय, अरुण प्रकाश त्रिपाठी, रवीश पांडेय, पंकज, राजेश पांडेय एडवोकेट, ओमप्रकाश प्रजापति एडवोकेट व सुरेंद्र वर्मा ने की।

देवलखा क्षेत्र के विजयपुर, कडसर बिटौरा, चकपिहानी, कसेहरी, नौगइया, डिहवा शेर बहादुर सिंह, कैसरगंज मुख्य बाजार सहित विभिन्न स्थानों की देवी प्रतिमाओं को बृहस्पतिवार को जरवल में विसर्जित किया गया। इस दौरान भखरौली कनपुरवा, भखरौली मुंगेशपुर, कुंडासर व परसेंडी आदि स्थानों की प्रतिमाएं भकला स्थित गांधी घाट मैदान में विसर्जित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें