फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अवैध वाहनों से अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग पर लगता है जाम

विज्ञापन
रुपईडीहा में सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन। - फोटो : रुपईडीहा में सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन।
विज्ञापन
रुपईडीहा। स्थानीय पुलिस द्वारा बार-बार चेतावनी और हल्की कानूनी कार्रवाई के बावजूद अवैध वाहन चालकों की हठधर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। थाने के सामने जाम न लगाने और एनएच-927 पर वाहन खड़ा न करने के निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि नेपाल से आने वाली एंबुलेंस, सरकारी वाहन और निजी वाहन ई-रिक्शा व टैक्सियों के कारण बमुश्किल निकल पाते हैं। एसएसबी की बीओपी से लेकर सेंट्रल बैंक चौराहे तक इन वाहनों का अतिक्रमण बना रहता है, जिससे आम नागरिकों का आवागमन बाधित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ई-रिक्शा और सीएनजी ऑटो चालक जहां-तहां वाहन खड़ा कर सवारियां बैठाने लगते हैं। बीच सड़क पर सवारी बैठाने के दौरान कई बार हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं दिख रहा।
विज्ञापन


एसएसबी कैंप और थाने के सामने भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। नेपाल से आने वाले नागरिकों को भी दोनों ओर से बचते-बचाते निकलना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें