फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गुरुनानक चौक से कानूनगोपुरा तक हटाए अवैध होर्डिंग

विज्ञापन
शहर के कानूनगोपुरा में होर्डिंग उतारता नगर पालिका कर्मचारी।
विज्ञापन
बहराइच। शहर में अवैध होर्डिंग की समस्या को लेकर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया है। शनिवार देर रात पालिका की टीम ने गुरुनानक चौक से कानूनगोपुरा मोहल्ले तक अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग हटवाए। अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह ने शहर के अन्य इलाकों में भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ईओ के निर्देश पर नगर पालिका कर्मियों ने शनिवार रात करीब 12 बजे से डेढ़ बजे तक अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए होर्डिंग हटाए गए। पालिका प्रशासन ने शहर के अन्य क्षेत्रों में भी अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी की है।
शहर के केडीसी मार्ग, चौक बाजार, छोटी बाजार और छावनी चौराहे समेत कई स्थानों पर बड़ी संख्या में होर्डिंग लगे हैं। इनमें कुछ यातायात संकेतकों को ढक रहे हैं, जबकि कई बिजली के खंभों और पेड़ों पर लगाए गए हैं। दशहरा और दीपावली नजदीक आने के कारण विभिन्न कंपनियों के उत्पादों के प्रचार वाले होर्डिंग भी जगह-जगह लगाए गए हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोग लंबे समय से इन्हें हटवाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह ने बताया कि शहर के सभी क्षेत्रों में लगे अवैध होर्डिंग हटवाने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के तहत अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद होर्डिंग और बैनर बनाने वाले दुकानदारों के साथ बैठक कर उन्हें व्यवस्थित ढंग से लगाने की रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें