फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अवैध गैस गोदाम मिला, दुकानें सील

Wed, 23 Apr 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मिहींपुरवा में दुकान में डंप सिलिंडरों की जांच करते एसडीएम।
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा से सटे कतर्नियाघाट जंगल में टिनशेड की दुकानों में बड़ी तादाद में भरे रसोई गैस सिलिंडर डंप मिले हैं। बुधवार को निरीक्षण पर पहुंचे एसडीएम ने दुकानों को सील कर दिया है। हालांकि संचालक मौके से भाग गए। एसडीएम ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है।
विज्ञापन


एसडीएम मिहींपुरवा अश्वनी पांडेय मंगलवार शाम टीम के साथ सुजौली थाना क्षेत्र में निरीक्षण के लिए निकले थे। इस दौरान बिछिया-सुजौली मार्ग पर कतर्नियाघाट जंगल के किनारे बने टिनशेड की दुकानों से सिलिंडर लेकर निकल रहे युवक को देख वाहन रोकवा दिया।

एसडीएम को देख टिनशेड की दुकानोंं में मौजूद लोग भागने लगे। एसडीएम ने जब टीम के साथ दुकानों की जांच की तो वे चौंक गए। दुकानों के अंदर भारत गैस के 150 सिलिंडर डंप मिले। एसडीएम ने जब आसपास के लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने लखीमपुर निवासी राम गोपाल के सिलिंडर डंप करने व क्षेत्र में कालाबाजारी करने की बात बताई।
विज्ञापन


इस पर एसडीएम ने सिलिंडर सहित दुकानों को सील करवा दिया। साथ ही तीन सदस्यीय टीम का गठन कर उन्हेंं जांच सौंपी है।



अवैध रूप से डंप मिले 150 सिलिंडर, तस्करी की आशंका

सुरक्षा उपाय नहीं, कभी भी धधक सकता था कतर्निया जंगल : घरेलू गैस सिलिंडरों को टिनशेड की दो छोटी दुकानों में डंप किया गया था। यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। सिलिंडरों में विस्फोट की स्थिति में कतर्नियाघाट जंगल भी धधक सकता था और वन संपदा के साथ वन्यजीवोंं के लिए भी संकट खड़ा हो सकता था।



नेपाल में तस्करी किए जाने की भी चर्चा

ग्रामीणों की मानें तो राम गोपाल सिलिंडरों को अवैध रूप से नेपाल भेजता था और मुनाफा कमाता था। वहीं यह भी चर्चा है कि मिहींपुरवा निवासी किसी व्यक्ति के जरिए ठेके पर इसका काम किया जा रहा है।



मंगलवार की शाम सुजौली जाते समय जंगल किनारे बने एक टिनशेड में भारी संख्या में अवैध रूप से गैस सिलिंडर डंप मिले हैं। मेरे वाहन रोकने पर मौजूद लोग भाग गए। दुकानों को सील कर दिया गया है। जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है। -अश्वनी पांडेय, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें