खैरीघाट पुलिस ने छापा मार अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी है। इस दौरान एक पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से रिवॉल्वर, कट्टा और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। उस पर गोरखपुर और बहराइच में कई मुकदमे दर्ज हैं।
खैरीघाट थाना अंतर्गत बसावन बेली बासगढ़ी निवासी लायकराम लंबे समय से फरार चल रहा था। एसपी के निर्देश पर खैरीघाट थानाध्यक्ष कपिलमुनि सिंह ने गांव में छापा मारा।
इस दौरान लायकराम को उसके खेत में बने छप्पर से धर दबोचा गया। यहां पर अवैध असलहा फैक्ट्री होने का खुलासा हुआ। मौके से पुलिस ने एक रिवॉल्वर, तीन कट्टा और आठ अर्द्ध निर्मित असलहे व उपकरण बरामद किए। एसओ ने बताया कि लायकराम पर खैरीघाट थाने में सात मुकदमे दर्ज हैं।