फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नहर में नहातेे समय दो युवक बहे

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी से निजात पाने के लिए सरयू नहर में नहाने गए बरईपारा गांव निवासी दो युवक शुक्रवार शाम तेज बहाव में दोनों बह गए। देर शाम तक गोताखोर उनकी तलाश नहीं कर पाए। 
विज्ञापन



कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत बरईपारा टेपरी गांव निवासी रियाजुद्दीन (20) पुत्र रियाज अली और आदम (21) पुत्र गुलाम अली शुक्रवार शाम को उमस और गर्मी के चलते प्रतिदिन की तरह गांव से कुछ दूरी पर बहने वाली सरयू नहर में नहाने चले गए। मथुरा पुल के निकट जब दोनों युवक नहर में उतरकर स्नान कर रहे थे तभी तेज बहाव होने पर दोनों युवक डूबने लगे।

बचाने के लिए उन्होंने चीख पुकार मचाई तो आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया लेकिन तट पर मौजूद लोग जब तक कुछ उपाय करते तब दोनों बह गए। सूचना घर दी गई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन



ग्रामीणों के फोन करने पर कोतवाली नानपारा के प्रभारी  निरीक्षक एसके त्रिपाठी भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। गोताखोरों की मदद से युवकों की नहर में तलाश की गई लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल
विज्ञापन

सका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें