बहराइच। जरवल चौकी परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें मुख्य अतिथि आईपीएस व नोडल अधिकारी पद्मजा चौहान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब समाज में कानून का खौफ खत्म होता है, तभी शांति व्यवस्था प्रभावित होती है। पुलिस इसका ध्यान रखे।
जरवलरोड थाने की जरवल चौकी परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि नोडल अधिकारी पद्मजा चौहान रहीं। अध्यक्षता एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने की। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नोडल अधिकारी ने कहा कि जब तक कानून का खौफ नहीं होगा, तब तक असामाजिक लोग शांति व्यवस्था को प्रभावित करते रहेंगे।
पद्मजा ने कहा कि कोई भी संदिग्ध दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि क्राइम होने पर पुलिस की मदद करें। जरवल में दोनों समुदाय के बीच बेहतर तालमेल है। बैठक को भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता, पूर्व चेयरमैन सैयद जाफर मेंहदी, संजय राव, ओमप्रकाश अवस्थी, कारी शकील, सिराज अहमद, सौैरभ गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस दौरान सीओ त्रिवेणी प्रसाद, एसओ बृजेंद्र पटेल, चौकी इंचार्ज अभय सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।