फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दहेज हत्या में पति व सास गिरफ्तार

Mon, 02 Nov 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। मोतीपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को उसके पति और सास को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पिता ने पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


सीतापुर के लहरपुर निवासी रीना का विवाह तीन वर्ष पूर्व क्षेत्र निवासी रवि शंकर के साथ हुआ था। शुक्रवार को रीना का शव ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। पति ने फंदा लगाने से मौत होने की बात कही थी।

मृतका के पिता दीनबंधु ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने दामाद रवि नाग समेत अन्य ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ब्रह्मा गोंड ने रवि नाग समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। सोमवार को पुलिस ने रवि नाग और उसकी मां गीता देवी को मिहींपुरवा की छोटी बाजार से गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें