फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 57.85 करोड़ की लागत वाली सौ परियोजनाओं का लोकार्पण

Sun, 25 Jan 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
उत्थान ऑडिटोरियम में योजनाओं का लोकार्पण करते मुख्य अति​थि व अन्य।    -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को बहराइच में 57.85 करोड़ रुपये की 100 परियोजनाओं का लोकार्पण और 41.0173 करोड़ रुपये की 69 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उत्थान ऑडिटोरियम में किया गया, जहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आगंतुकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतेंदु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी रहे। उन्होंने एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, महसी से सुरेश्वर सिंह, सदर से अनुपमा जायसवाल, बलहा से सरोज सोनकर, नानपारा से राम निवास वर्मा, पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड, भाजपा उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, एसपी रामनयन सिंह, सीडीओ मुकेश चंद्र सहित अन्य अधिकारियों के साथ फीता काटकर परियोजनाओं का लोकार्पण किया और रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


इसके बाद अतिथियों ने सरस मेले में विभिन्न विभागों, स्वैच्छिक संगठनों, गैर सरकारी संस्थाओं और महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन



महिला समूहों के स्टॉल रहे आकर्षण का केंद्र
सरस मेले में लगे महिला समूहों के स्टॉल ने भी आगंतुकों का विशेष आकर्षण खींचा। रंग-बिरंगी सजावट, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन और महिलाओं द्वारा प्रस्तुत छोटे-छोटे सांस्कृतिक प्रदर्शनों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। कार्यक्रम में आए नागरिक महिला समूहों के स्टॉलों पर रुचि दिखाते हुए खरीदारी करते और उनकी मेहनत की सराहना करते दिखे। स्टॉल पर रखे हस्तशिल्प उत्पाद, देसी व्यंजन और स्थानीय कलाकृतियों ने मेले में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें