फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलगाड़ी पर टूटकर गिरी एचटी लाइन, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। डिहवा गांव निवासी एक किशोर सोमवार को बैलगाड़ी लेकर घास काटने जा रहा था। इसी दौरान गांव के बाहर एचटी लाइन टूटकर बैलगाड़ी पर गिर गई। इससे करंट की चपेट में आने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली अंतर्गत डिहवा गांव निवासी अशोक सिंह (16) पुत्र गुरमीत सिंह सुबह 10 बजे बैलगाड़ी से खेत जा रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक अशोक घास काटने के लिए खेत जा रहा था। गांव के बाहर जैसे ही अशोक बैलगाड़ी के साथ पहुंचा। इसी दौरान एचटी लाइन टूटकर किशोर के ऊपर गिर गई। उस समय बिजली आपूर्ति हो रही थी। करंट की चपेट में आकर किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने तार गिरा देखकर मटेरा विद्युत उपकेंद्र पर सूचना दी। कोतवाली की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर ग्रामीणों का कहना है कि तार दुरुस्त कराने के लिए कई बार मटेरा उपकेंद्र पर सूचना दी गई। लेकिन विभाग के कर्मचारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिसके परिणाम स्वरूप सोमवार को तार गिर गया और किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें