फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर में विस्फोट से मकान ध्वस्त

Sun, 12 Jul 2015 10:53 PM IST
बहराइच / अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घासीपुर गांव में रविवार सुबह सेहरी का खाना बनाते हुए सिलेंडर  में आग लग गई। परिवार के लोग घर से बाहर भाग गए। इसी बीच सिलेंडर में  विस्फोट हो गया। जिससे पूरा मकान ध्वस्त हो गया। विस्फोट के कारण एक लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि फखरपुर थाना अंतर्गत ग्राम घासीपुर महमूद आलम के परिवारीजन रमजान माह के दौरान रोजा रखते हैं। उनके  परिवार में रविवार सुबह घर के बाहर बने कमरे में सेहरी बनाने का इंतजाम  महिलाएं कर रही थीं। महिला के गैस चूल्हा जलाने के दौरान अचानक माचिस जलाते ही सिलेंडर की पाइप में आग गई। पाइप में आग लगने के बाद सिलेंडर भी जलने लगा। सुबह-सुबह हुई घटना के बाद पूरे मकान में चीख पुकार मच गई।

चीख पुकार सुनने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन सिलेंडर में आग की लपटें उठते हुए देखकर सभी लोग बाहर निकल गए। इसके बाद सिलेंडर में तेज आवाज के साथ विस्फोट हो गया। जिससे पूरा मकान ध्वस्त  हो गया। एसओ विद्यासागर शुक्ला का कहना है कि सूचना मिलने पर मौके का मुआयना किया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें