फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। मानिकपुर भगौला गांव निवासी एक होमगार्ड जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवारीजनों ने चिता को जलाने से इंकार कर दिया। उनका आरोप है कि थानाध्यक्ष ने गलत रिपोर्ट दी है। इससे नाराज परिवारीजनों ने एसपी से शिकायत की है। एसपी के निर्देश पर मौके पर पहुंचे नानपारा कोतवाल ने परिवारीजनों को आवश्यक कार्रवाई कराकर सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर भगौला निवासी राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव (50) पुत्र रामचंदर श्रीवास्तव होमगार्ड जवान थे। इनकी ड्यूटी खैरीघाट थाना क्षेत्र के शिवपुर चौकी पर लगी थी। परिवारीजनों ने बताया कि वह ड्यूटी पर थे, तभी तबियत खराब होने की सूचना आई। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि तबियत ज्यादा खराब थी। आनन-फानन में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई।
परिवारीजनों ने बताया कि थानाध्यक्ष ने यह रिपोर्ट दी कि वह ड्यूटी पर तैनात नहीं थे। रास्ते में घटना हुई है। इससे नाराज परिवारीजनों ने तीन घंटे तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। खैरीघाट थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि आरोप निराधार है। वह ड्यूटी पर मुस्तैद थे और यही रिपोर्ट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें