फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर व डीआईजी की होमगार्डों को मनाने की कोशिश फिर नाकाम

Sat, 24 Dec 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिटाई के मामले में डीएम के खिलाफ कार्रवाई पर अड़े होमगार्ड के जवानों ने शनिवार को संगठन के प्रांतीय नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट के धरनास्थल पर प्रदर्शन किया। उधर होमगार्डों को मनाने आए कमिश्नर और डीआईजी शनिवार को भी डेरा डाले रहे। शाम को फिर वार्ता के लिए प्रतिनिधि मंडल को बुलाया गया लेकिन बातचीत में नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन


होमगार्ड जवान घटना में डीएम को हटाए की मांग पर अड़े हैं। इससे अधिकारी हलकान हैं। आवास परिसर से चंदन के पेड़ चोरी होने के मामले में प्लाटून कमांडर हरीशचंद्र शर्मा समेत पांच होमगार्डों को लाठी से पीटने का जिलाधिकारी अभय पर आरोप है। इसके बाद चोरी का केस भी दर्ज करा दिया।

डीएम की पिटाई से चोटिल होमगार्डों का चिकित्सीय परीक्षण अब तक नहीं हो पाया। उनका उपचार भी नहीं हो पाया। इससे क्षुब्ध होमगार्डों ने डीएम के खिलाफ आंदोलन चला रखा है। शनिवार को चौथे दिन भी होमगार्डों का आंदोलन जारी रहा। शनिवार दोपहर होमगार्ड एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री मनोज यादव, सुल्तानपुर के जिलाध्यक्ष फिरोज खां, पश्चिमी यूपी के उपाध्यक्ष शिवनाथ मेहता, हापुड़ के अध्यक्ष कर्मराज द्विवेदी आदि भी बहराइच पहुंच गए। होमगार्डों ने डीएम हटाने और केस दर्ज करने के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


उधर कमिश्नर सुधीर दीक्षित और डीआईजी अनिल राय शनिवार को भी बहराइच में डेरा डाले रहे। शाम साढ़े चार बजे होमगार्डों को बातचीत के लिए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बुलाया। प्रांतीय नेताओं के साथ एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, जिला प्रभारी सर्वेश पाठक आदि ने अधिकारियों से वार्ता की जो बेनतीजा रही।

होमगार्डों ने कहा कि डीएम अभय को बहराइच से स्थानांतरित कर कार्रवाई करने के साथ उन पर दर्ज कसे वापस लिया जाए। डीएम के खिलाफ केस दर्ज किया जाए तभी आंदोलन थमेगा। इस मामले में कमिश्नर और डीआईजी बात करने से कतरा रहे हैं। उनका कहना है कि अभी बातचीत चल रही है। नजीते से अवगत कराया जाएगा।

इसके साथ ही होमगार्डों को मानने के लिए नगर मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह के साथ कई स्थानीय अधिकारी धरनास्थल पर पहुंचे। उधर प्रशासन ने धरनास्थल और होमगार्डों के प्रदर्शन और सभा की वीडियोग्राफी करवाई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें