फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली-चौराहों पर बिखरे खुशियों के रंग

Thu, 24 Mar 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
होली के अवसर पर बुधवार को बहराइच के घंटाघर चौराहे पर रंगों से सराबोर होकर नाचते-गाते होरियारे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच। होली का पर्व जिले भर में परंपरा के बीच हर्षोल्लास से मनाया गया। बुधवार को चौक-चौराहों व गलियों में रंगों की बौछार से लोग सराबोर रहे। बैंड बाजे की धुन पर गली, मोहल्लों में लोगों ने टोलियों में निकल कर होली खेली।
विज्ञापन


शहर के अलावा गांव व कस्बों में भी होली का उत्साह लोगों के सिर चढ़कर बोला। चारों ओर रंग और अबीर गुलाल की बरसात होती रही।

रंगों का पर्व होली उमंग व उल्लास का पर्व है। बुधवार को भोर में सड़कों व गलियों पर होली के उमंग में लोग सराबोर रहे। शहर के घंटाघर, छावनी चौराहा, डिगिहा तिराहा, स्टीलगंज बाजार, पीपल चौराहा बाजार, सलारगंज, फ्रीगंज, सिविल लाइंस क्षेत्रों में बैंड बाजे की धुन पर लोग रंग खेलते हुए निकले।

जो भी मिला उसे रंगों से सराबोर करते हुए अबीर गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की बधाइयां दीं। घंटाघर चौराहे पर दोपहर में सभी मोहल्लों की चांचरे इकट्ठा हुईं। यहां पर होली समिति के लगाए गए फव्वारों से होली खेली गई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी चौराहे पर जमा रहे।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, विधायक मुकुटबिहारी वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा संचित सिंह, राहुल राय, कन्हैया लाल रूपानी, पूर्व एमएलसी सुभाष त्रिपाठी, पूर्व मंत्री अक्षयवर लाल गोंड समेत सभी ने जमकर होली खेली।

रिसियामोड़ संवाददाता के अनुसार नई बाजार में भी परंपरा के मुताबिक रंगों की बौछार हुई। दोपहर तक जमकर होली खेली गई। नानपारा में भी बैंड बाजे की धुन पर बज रहे होली गीतों के बीच रंगों की बौछार हुई।

मिहींपुरवा, रुपईडीहा, बाबागंज, नवाबगंज, विशेश्वरगंज, कैसरगंज, जरवल कस्बा, जरवलरोड, हुजूरपुर, महसी, भगवानपुर, हरदी व बौंडी तथा फखरपुर बाजार में भी होली पर्व का उत्साह लोगों के सिर चढ़कर बोला।

रिसिया के पुरानी बाजार में गुरुवार को बरसा रंग

रिसिया में होली को लेकर हिंदू समुदाय में मतभेद नजर आया। इसके कारण नई बाजार में बुधवार को रंग खेला गया। वहीं पुरानी बाजार में बुधवार को होलिकादहन की परंपरा का निर्वहन कर गुरुवार को रंगों की बौछार हुई। लोग सुबह से रंगों से सराबोर दिखे।

रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

रंगों के पर्व में खलल पैदा न हो इसके लिए शहर व कस्बों के चौक-चौराहों तथा गलियों में पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। निगरानी के बीच लोगों ने रंगों की बौछार की। डीएम अभय कुमार, पुलिस अधीक्षक सालिक वर्मा, एएसपी दिनेश त्रिपाठी, डीएन पांडेय, नगर मजिस्टे्रट, सीओ एपी सिंह ने नगर भ्रमण करते हुए व्यवस्था पर नजर रखी।

पुलिसकर्मियों ने भी खेली होली

गुरुवार को पुलिस लाइन के साथ-साथ अन्य थानों पर भी पुलिस कर्मियों व अधिकारियों ने होली खेली। बैंड बाजे की धुन पर पुलिसकर्मियों की टोली बाजारों में घूमती नजर आई। बाजार व कस्बावासियों ने भी पुलिस की होली में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें