फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक एकता की सूत्रधार है हिंदी : डॉ. द्विवेदी

विज्ञापन
 महिला पीजी कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं मुख्य अतिथि।
विज्ञापन
बहराइच। महिला पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग की ओर से हिंदी पखवाड़े के तहत बुधवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि लखनऊ की प्रख्यात कवयित्री डॉ. मानसी द्विवेदी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का निर्देशन प्राचार्या प्रो. प्रिया मुखर्जी ने किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डॉ. मानसी द्विवेदी ने हिंदी भाषा की प्रासंगिकता पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने काव्य पाठ के माध्यम से भी हिंदी के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संवेदना और सामाजिक एकता को जोड़ने वाली सशक्त भाषा है।

असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव और डॉ. रीता शुक्ला ने छात्राओं में हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति रुचि, सृजनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने के उपायों पर चर्चा की। इस दौरान काव्य पाठ प्रतियोगिता भी हुई। इसमें एमए प्रथम वर्ष की छात्रा रोहिणी शुक्ला को प्रथम घोषित किया गया। मुख्य अतिथि ने विजेता छात्रा को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रीमा शुक्ला ने किया। गोष्ठी में छात्राओं और शिक्षिकाओं ने हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें