फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कारागार मंत्री बोले, पूरे प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

विज्ञापन
कलाम सतरही गांव में कारागार मंत्री का किया गया स्वागत। 
विज्ञापन
पयागपुर। प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने श्रावस्ती जाते समय पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा के पैतृक आवास कलाम सतरही पहुंचे। प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में बौद्ध सर्किट में शामिल श्रावस्ती की बंद पड़ी हवाई पट्टी और विमान सेवा पर मंत्री ने कहा कि यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए तकनीकी अड़चनें दूर कर जल्द विमान सेवा दोबारा शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान दद्दन मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें