फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट से जगमगाएंगे शहर के चौराहे

विज्ञापन
बहराइच शहर में नगर पालिका प्रशासन की ओर से चौराहे पर लगाई गई हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। दीपावली से पहले नगर पालिका प्रशासन ने शहरवासियों को खुश होने का मौका दिया है। 64 लाख की लागत से शहर के चार मुख्य चौराहों पर दूधिया रोशनी वाली चार हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। इन लाइटों की प्रमुखता यह है कि यह लाइटें शाम होते ही स्वत: जल उठेंगी। भोर होते ही बंद हो जाएंगी।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने करीब दो माह पूर्व शहर के प्रमुख चौराहों को दूधिया रोशनी से जगमग करने की कार्ययोजना बनाई थी। कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए नपा प्रशासन ने दीपावली से पूर्व का लक्ष्य रखा था। लेकिन दीपावली से 26 दिन पूर्व ही नगर पालिका प्रशासन ने कार्य योजना को धरातल पर उतार दिया है।
64 लाख रुपये की लागत से शहर के चार प्रमुख चौराहों पर प्रशासन ने हाईमास्ट स्ट्रीट लाइटों को लगवा दिया है। लाइटें 30 मीटर ऊंचाई पर स्थापित की गई हैं। एक लाइट पर 16 हाईमास्ट एलईडी लगी हैं। लाइटों में महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें टाइमर लगा हुआ है। लाइटें शाम होते ही स्वत: जल उठेंगी। भोर होते ही बंद हो जाएंगी।
विज्ञापन

ऊंचाई पर ली हाईमास्ट की लाइट जलने से चौराहा समेत आसपास का इलाका भी दूधिया रोशनी से नहा जाएगा। नगर पालिका की चेयरमैन रुबीना रेहान के प्रतिनिधि व पूर्व चेयरमैन हाजी रेहान खान ने बताया कि शहर के चार प्रमुख चौराहों पर 64 लाख खर्च कर हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट लगाई गईं हैं। एक लाइट की कीमत 16 लाख रुपये है। लाइटों में टाइमर लगा होने से इन्हें बंद करने की झंझट नहीं रहेगी।
शहर के ये चौराहे हुए रोशन
शहर के मोहल्ला बशीरगंज मार्ग, डिगिहा मार्ग, केडीसी व ईदगाह मार्ग पर हाईमास्ट स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गईं हैं। नगर पालिका की चेयरमैन रुबीना रेहान ने बताया कि शहर के अन्य पाश इलाकों व कॉलोनियों में भी इसी तर्ज पर लाइट लगाने की कार्ययोजना बनाई गई है। दीपावली से पूर्व शीघ्र ही कार्ययोजना को अमलीजामा पहना दिया जाएगा।
सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि शहर के धार्मिक स्थलों व मार्गों पर प्रकाश और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शहर के अन्य क्षेत्रों में व मोहल्लों की गलियों में भी एलईडी लाइटों को लगाने की कार्ययोजना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें