फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich Accident: बस ने ऑटो में मारी टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत... 14 गंभीर रूप से घायल

Tue, 15 Apr 2025 06:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

 Accident In Bahraich: बहराइच में तेज रफ्तार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। सभी लोग वलीमा में शामिल होने जा रहे थे। 
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bahraich Road Accident: यूपी के बहराइच में मंगलवार को भीषण हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


हादसा गोंडा-बहराइच मार्ग पर खूंटेहना चौकी के काटिलिया के पास हुआ। बताया गया कि मृतक और घायल हुजूरपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव के रहने वाले हैं। वह ऑटो बुक करके पयागपुर थाना क्षेत्र के कोलुहवा गांव में एक रिश्तेदार के घर वलीमा में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान अजीम (12), फहद (05), मरियम (65), अमजद (45) और मुन्नी (45) के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: 'सुशासन की पहली शर्त है रूल ऑफ लॉ...', सीएम योगी बोले- यह समयबद्ध, सहज और सरल भी हो

गोंडा-बहराइच मार्ग पर लगा लंबा जाम

हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। देखते ही देखते गोंडा-बहराइच मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से सभी को मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा। शवों को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने गाड़ियों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। 

14 घायल, 11 ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर

घायलों में हिरईपुर निवासी जुनाब (60), वाजिद (04), वहीजाद (18), निशा (16), कलीमुननिशा (40), तबस्सुम (18), सानिया (22), सबा (15), नाजमा (45), सलीमुन (50), जैतूना (05), गुलजहां (32), गुलप्सा (06) व अहद (04) शामिल हैं। इनमें से गुलजहां, गुलप्सा व अहद को छोड़ सभी 11 घायलों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें