फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांचा विध्वंस पर फैसले को लेकर सीमा पर हाई अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने के मामले को लेकर बुधवार को सीबीआई की विशेष अदालत का फैसला आएगा। इस फैसले को देखते हुए नेपाल सीमा से सटे सभी इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीमा से जुड़े थानों के साथ ही सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। वहीं, शहर मेें भी पुलिस फोर्स को चौकसी बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की जा रही है।
विज्ञापन

अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस पर फैसला बुधवार को सीबीआई की विशेष अदालत लखनऊ में सुनाएगी। इस मुकदमे में बहराइच के कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह समेत अन्य कई बड़े चेहरों के नाम शामिल हैं। अयोध्या फैसले को देखते हुए सभी जिलों में सरकार ने अलर्ट घोषित किया है। नेपाल सीमा से सटे बहराइच जिले में भी फैसले को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है।
नेपाल सीमा से सटे सभी इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीमा से सटे रुपईडीहा, नवाबगंज, सुजौली, मुर्तिहा व मोतीपुर थानों की फोर्स अलर्ट हो गई है। उधर, एसएसबी और वन विभाग की टीमें भी संयुक्त रूप से सीमा पर सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग कर रही हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन मिश्रा ने बताया कि सीमा से जुड़े सभी थानों को अलर्ट किया गया है। शहर में भी पूरी तरह चौकसी रहेगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें