बिछिया-भवानीपुर मार्ग पर हाथियों द्वारा उखाड़ा गया पेड़। -संवाद
बिछिया। कतर्नियाघाट वन क्षेत्र से सटे भवानीपुर गांव में पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों का झुंड लगातार दिखाई दे रहा है। रविवार की रात बिछिया-भवानीपुर सड़क मार्ग पर हाथियों ने कई पेड़ों को जड़ से उखाड़ फेंका है। इससे राहगीरों में दहशत है।
ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का झुंड अक्सर शाम और रात के समय गांव की तरफ आ जाता है। खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं, जबकि कई लोग हाथियों से बचने के दौरान चोटिल भी हो चुके हैं। लगातार बढ़ती गतिविधियों ने गांव में दहशत फैला दी है। कतर्नियाघाट वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया किसुरक्षा की दृष्टि से सड़क मार्ग पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।