बहराइच। बिछिया वन बैरियर के निकट शनिवार देर शाम जंगली हाथियों का झुंड पहुंच गया। इससे राहगीर दहशत में आ गए। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत से हाथियों के झुंड को वापस जंगल में खदेड़ दिया।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत बिछिया वन बैरियर के निकट शनिवार देर शाम सात-आठ जंगली हाथियों का झुंड पहुंच गया। इससे बिछिया-आंबा मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। राहगीर दहशत में आ गए। वन बैरियर के निकट हाथियों के पहुंचने की सूचना पाकर वनरक्षक यमुना विश्वकर्मा व चौकी इंचार्ज गिरिजापुरी कौसर अली मौके पर पहुंच गए।
भीड़ को मौके से हटाया गया। हाथियों का झुंड आबादी का रुख करने का प्रयास कर रहा था। जिससे आसपास के ग्रामीणों में भी दहशत फैल गई। वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत से हाथियों को वापस जंगल में खदेड़ा, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।