फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शहर में दो दिन भारी वाहनों का प्रवेश नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भीड़ और जाम से बचाव के लिए यातायात पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है। 21 अक्तूबर को दोपहर दो बजे से 22 अक्तूबर की सुबह छह बजे तक भारी और व्यावसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं के वाहनों को छूट दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी राज सिंह के अनुसार, रामगांव मोड़ से झिंगहाघाट, कैलाश होटल तिराहे से छावनी चौराहे और गोलवाघाट मोड़ से केडीसी तिराहा व पानी टंकी चौराहे की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। रंजीतपुर बैरियर से चर्च तिराहा व पानी टंकी चौराहा, दोनक्का तिराहे से शिवनगर तिराहा व जेल रोड और बरुआघाट मोड़ से तिकोनीबाग चौराहा व आरटीओ कार्यालय की ओर भी प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
इसके अलावा तिकोनीबाग चौराहे से रोडवेज बस स्टैंड व झिंगहाघाट, पानी टंकी और पुलिस लाइन तिराहे से अस्पताल चौराहे तथा शिवनगर तिराहे से डिगिहा तिराहे की ओर भारी व व्यावसायिक वाहन नहीं जा सकेंगे। यातायात इंस्पेक्टर राम प्रकाश यादव ने वाहन चालकों से डायवर्जन का पालन कर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें